Dainik Savera Times

Hero MotoCorp की ‘त्योहारी सीजन’ की बिक्री 13% बढक़र 15.98 लाख इकाई पर पहुंची

Hero MotoCorp Sales Increased

Hero MotoCorp Sales Increased : दोपहिया वाहन विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प की इस साल त्योहारों के दौरान बिक्री 13 प्रतिशत बढक़र 15.98 लाख इकाई हो गई। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा, 32 दिन के ‘त्योहारी सीजन’ में उसने अपनी सर्वाधिक खुदरा बिक्री दर्ज की है। यह अवधि नवरात्रि से शुरू हुई थी।

Hero MotoCorp Sales Increased

हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) निरंजन गुप्ता ने कहा, ‘‘ हमने लगातार दूसरे साल ‘त्योहारी सीजन’ में सर्वाधिक खुदरा बिक्री दर्ज की है.. देश के अधिकतर हिस्सों में अच्छी गति तथा वृद्धि देखी गई। इस दौरान ग्रामीण बाजार की मांग शहरी क्षेत्र की बिक्री के बराबर पहुंच गई।’ उन्होंने इस रफ्तार के जारी रहने की उम्मीद जताते हुए कहा, ‘‘ हम इस वर्ष की शेष अवधि को लेकर आशान्वित हैं।

Exit mobile version