Site icon Dainik Savera Times

Hero MotoCorp की अगस्त में कुल बिक्री 6% बढ़ी, कंपनी ने दी जानकारी

 

नई दिल्ली: देश की अग्रणी दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की अगस्त में कुल बिक्री छह प्रतिशत बढक़र 4,88,717 इकाई हो गई। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि एक साल पहले की समान अवधि में उसने 4,62,608 इकाइयां बेची थीं। हीरो मोटोकॉर्प की पिछले महीने घरेलू बिक्री पांच प्रतिशत बढक़र 4,72,947 हो गई जबकि अगस्त 2022 में यह 4,50,740 इकाई थी।

निर्यात पिछले वर्ष की इसी अवधि के 11,868 इकाइयों से बढक़र 15,770 इकाई हो गया। कंपनी ने कहा, ‘‘त्योहारों के मौसम में ग्राहकों की मांग बढ़ने की संभावना है। देश के अधिकांश हिस्सों में बेहतर मानसून और खेती की अच्छी स्थिति के भी ग्राहकों की मांग बढ़ाने में योगदान देने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: MI vs LSG, IPL 2026: मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, लखनऊ पहले करेगी बल्लेबाजी (प्लेइंग 11)

Exit mobile version