Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल के उद्योगपति ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दिए 40 लाख रुपये

 

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के उद्योगपति प्रेम सिंह राणा ने राज्य में बीते दिनों बाढ़ से हुई तबाही के मद्देनजर राहत और बचाव कार्यों के लिए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 40 लाख रुपये दिए हैं। कांगड़ा जिले के बैजनाथ क्षेत्र के मूल निबासी राणा ने मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू को 40 लाख रूपये का चेक भेंट किया। राणा फरीदाबाद में 225 बेड वाले सुप्रीम हॉस्पिटल के चेयरमैन हैं। इसके अलावा वह दिल्ली में सुप्रीम इम्पेक्स ब्रांड के तहत वस्त्र निर्यात का व्यवसाय भी करते हैं।

ये भी पढ़ें: पेट की दिक्कतों और तनाव से राहत देगा यह योगासन

Exit mobile version