Site icon Dainik Savera Times

र्चिचल के कार्यालय को लक्जरी होटल बनाने जा रहा है Hinduja समूह 

नई दिल्ली: हिंदुजा समूह दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे विंस्टन र्चिचल के युद्ध कार्यालय को अब एक लक्जरी होटल की शक्ल में फिर से खोलने जा रहा है। इसके लिए तैयारियों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। हिंदुजा समूह ने मंगलवार को बयान में कहा कि उसने 120 कमरों वाली इस युद्धकालीन संपत्ति को नया रंग-रूप देने के लिए रैफल्स होटल्स एंड रिजॉर्ट्स के साथ हाथ मिलाया है।
इसे एक आलीशान होटल के तौर पर 26 सितंबर को खोलने की योजना है। हिंदुजा समूह ने लंदन के मध्य में स्थित ‘द ओल्ड वॉर ऑफिस’ इमारत का अधिग्रहण आठ साल पहले किया था। डाउंिनग स्ट्रीट के ठीक सामने व्हाइटहॉल पर बनी इस पुरानी इमारत से ही र्चिचल ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन का नेतृत्व संभाला था। इस इमारत का निर्माण वर्ष 1906 में हुआ था और इसका डिजाइन वास्तुकार विलियम यंग ने बनाया था।
ये भी पढ़ें: अमेरिका ने समझौता तोड़ा तो ऑटो टैरिफ पर सख्त कदम संभव: यूरोपीय यूनियन
Exit mobile version