Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने शुरू किया ‘क्लब एचपी फर्स्ट’

March 9, 2024

हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने शुरू किया ‘क्लब एचपी फर्स्ट’

नयी दिल्ली: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने पहली बार ‘क्लब एचपी फर्स्ट’ लॉन्च करने की घोषणा की जिससे ईंधन के ग्राहकों के लिए बेहतर सुविधा, पारदर्शिता और सस्टेनेबलिटी का नया दौर शुरू होगा। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में इसको लाँच किया गया। यह अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड ट्रांजेक्शन प्रोसेसिंग सिस्टम (आईटीपीएस) टेक्नोलाॅजी के साथ ग्राहकों को सशक्त बनाती है। आईटीपीएस यह भरोसा देता है कि बिलिंग में कोई त्रुटि नहीं होगी और हम ‘जितना भरेंगे उतने का बिल’ देंगे। ग्राहकों के मोबाइल फोन पर तुरंत ई-रसीद मिल जाएगी जो रियल टाइम ट्रांजेक्शन और पूरी पारदर्शिता की गारंटी होगी।

ये भी पढ़ें: वियतनाम को ब्रह्मोस मिसाइल देगा भारत, हो सकती है 5,800 करोड़ रुपये की डील

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें