Site icon Dainik Savera Times

मई के दौरान AI, मशीन लर्निग में भíतयां 25% बढ़ी, आईटी क्षेत्र में आई गिरावट

नई दिल्ली: मई माह में कृत्रिम मेधा (एआई) और मशीन लर्निग (एमएल) क्षेत्र में भर्तियों की संख्या में सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़ौतरी दर्ज की गई जबकि व्यापक सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में नौकरी के अवसरों में गिरावट देखी गई। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। ‘नौकरी जॉबस्पीक मई 2025’ रिपोर्ट कहती है कि आईटी क्षेत्र से जुड़ी नई नौकरियां मई, 2025 के दौरान पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 5 प्रतिशत घट गईं। नौकरी डॉट कॉम के मुख्य कारोबार अधिकारी पवन गोयल ने कहा, ‘मई के दौरान महानगरों में एआई एवं मशीन लर्निग से जुड़ी भूमिकाओं पर भर्तियों में लगातार तेजी देखी गई।
इसी के साथ वरिष्ठ पेशेवरों की मांग भी स्थिर बनी रही। यह एक ऐसी प्रवृत्ति है जो पिछले एक साल से मजबूत बनी हुई है।’

रिपोर्ट के मुताबिक मई 2025 में कुल भर्ती परिदृश्य स्थिर रहने के बीच रियल एस्टेट 5 प्रतिशत और बीमा 6 प्रतिशत बढ़कर अपेक्षाकृत चमकदार क्षेत्र के रूप में उभरे। इसके उलट खुदरा, दूरसंचार और बैंकिंग, वित्त एवं ब्रोकिंग क्षेत्रों में भर्तियां 8-9 प्रतिशत तक घट गईं। बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं में यूनिकॉर्न कंपनियों की भर्तियों में 29 प्रतिशत तक तेजी देखी गई। नौकरी डॉट कॉम एक ऑनलाइन रोजगार पोर्टल है जो रिक्त पदों के सूचीबद्ध होने और उन पर भर्तियां किए जाने से जुड़ी गतिविधियों का वेिषण कर यह रिपोर्ट तैयार करता है।

ये भी पढ़ें- Mann Ki Baat 132nd Episode Live: देशवासियों से ‘मन की बात’ कर रहे PM मोदी, कहा- अफवाहों से लोग बचें

Exit mobile version