Site icon Dainik Savera Times

Hitachi Energy ने Ajitkumar Kesavan को Grid Automation कारोबार का प्रमुख किया नियुक्त

नई दिल्ली: हिताची एनर्जी ने अजितकुमार केसवन को कंपनी के ग्रिड ऑटोमेशन कारोबार का प्रमुख नियुक्त किया है। केसवन ने चार अक्टूबर को अपना कार्यभार संभाला लिया। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बीएसई को दी जानकारी में बताया कि केसवन इससे पहले लुसी इलेक्ट्रिक में कार्यकारी निदेशक तथा निदेशक मंडल के सदस्य थे। कंपनी ने नेहा अहलूवालिया को कंपनी का मानव संसाधन (एचआर) प्रमुख नियुक्त करने की भी घोषणा की। वह 18 अक्टूबर 2023 से अपना कार्यभार संभालेंगी। अहलूवालिया एबीबी में एचआर बिजनेस पार्टनर से लेकर ग्लोबल एचआर नेतृत्व तक की भूमिकाएं निभा चुकी हैं।

पढ़ें बड़ी ख़बरें: RBI ने PM Vishwakarma को PIDF में किया शामिल, योजना को मिला दो साल का विस्तार

Exit mobile version