Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hitachi ने पेश की Air Conditioner की Airhome Series

March 9, 2023

Hitachi ने पेश की Air Conditioner की Airhome Series

नई दिल्ली: ग्रीष्मकाल में एयर कंडीशनिंग की बढ़ने वाली मांग पर ध्यान केन्द्रित करते हुये जॉनसन कंट्रोल्स- हिताची एयर कंडीशनिंग इंडिया लिमिटेड ने अपने एयर कंडीशनरों की एयरहोम सीरीज़ को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि विश्वस्तर पर लांच की गयी एवं ग्लोबल डिज़ाइन वाली इस एयरहोम सीरीज़ में कई पुरस्कार विजेता मॉडल शामिल हैं, जिन्हें दुनिया भर में प्रोडक्ट एवं डिज़ाइन इनोवेशन के लिए सराहा गया है। जापानी की ड्युएलिटी डिज़ाइन वाले एयर होम सीरीज़ के एयर कंडीशनर न सिर्फ कूलिंग का शानदार परफोर्मेन्स देंगे, बल्कि आपके इंटीरियर में भी चार-चांद लगा देंगे। ड्युएलिटी डिज़ाइन की अवधारणा दुनिया की सर्वश्रेष्ठ तलवार- जापानी कटाना की उत्कृष्ट कारीगरी से प्रेरित है। लिविंग स्पेसेज़ के लिए एयर कंडिशनिंग के सर्वोच्च मानक स्थापित करते हुए एयरहोम सीरीज़ ड्यूल पैनल लुक, ड्यूल सरफेस फिनिश, ड्यूल प्लेटिनम और ड्यूल गोल्ड कलर टोन, लम्बे चलने वाले स्टार व्हाईट यूवी पेंट कलर, शानदार कर्व डिज़ाइन, आइकोनिक वेव डिज़ाइन के साथ आती है। कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरमीत सिंह ने कहा, ‘‘आज के दौर के भारतीय उपभोक्ता अच्छी तरह से जानते हैं कि उन्हें अपनी कूलिंग मशीन से क्या चाहिए।

उनकी इन उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए हम आधुनिक एयरहोम सीरीज़ लेकर आए हैं। हमें विश्वास है कि विश्वस्तरीय डिज़ाइन की यह एयर कंडीशनर रेंज नए भारत की कूलिंग की उम्मीदों पर खरी उतरेगी और भारतीय घरों एवं दफ्तरों में एक स्वस्थ्य एवं आरामदायक वातावरण को निर्मित करने के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी । एयरहोम सीरीज़ को दुनिया भर में खूब पसंद किया गया है और इसके डिज़ाइन एवं प्रोडक्ट इनोवेशन के लिए इसे प्रतिष्ठित रेड डॉट अवॉर्ड- प्रोडक्ट डिज़ाइन 2022 से भी सम्मानित किया गया है। ’’ एयर कंडीशनिंग के सभी ज़रुरी पहलुओं जैसे कूलिंग, क्लीन, लागत प्रभावी एवं आरामदायक अनुभव को नया आयाम देते हुए एयर होम सीरीज़ आधुनिक उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। इस रेंज का फ्रॉस्ट वॉश टेक्नोलॉजी से युक्त आइस क्लीन फीचर धूल, मोल्ड, वायरस, बैक्टीरिया को दूर रखता है और 15 फीसदी पावर की बचत के साथ इंडोर वातावरण को हाइजीनिक बनाता है। एक्सपेंडेबल इन्वर्टर एसी, ज़रुरत पड़ने पर कम्प्रेसर के प्रति मिनट रोटेशन को स्टैण्डर्ड-रेटेड आरपीएम से स्वत: ही बढ़ा देता है। इस तरह एसी किसी भी अन्य नॉन-ट्रॉपिकल इन्वर्टर एसी की तुलना में बेहतर परफोर्मेन्स देता है। 24 मीटर के स्ट्रोंग एयरफ्लो से पूरे कमरे में हवा के प्रवाह को बेहतरीन ढंग से मैनेज करके यह आधुनिक घरों को शानदार कूलिंग प्रदान करते हैं ।

ये भी पढ़ें: IND vs AFG Test Match: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, इस खिलाड़ी ने किया डेब्यू

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें