Site icon Dainik Savera Times

नए अवतार में आई एडवेंचर बाइक, 3 वेरिएंट में हुई एंट्री, मिलेगा दमदार इंजन और धांसू फीचर्स

Honda Africa Twin 2027: एडवेंचर बाइक के शौकीनों के लिए Honda ने अपनी ट्रेंडी मोटरसाइकिल Africa Twin को नए अंदाज में पेश किया है। 2027 मॉडल में कंपनी ने इंजन से लेकर डिजाइन और तकनीक तक कई अहम बदलाव किए हैं। इस बार बाइक को तीन अलग-अलग वेरिएंट Standard, Adventure Sports और बिल्कुल नए Enduro Sports में पेश किया गया है।

खास बात यह है कि तीनों मॉडल का इंजन एक जैसा है, लेकिन इनके सस्पेंशन, व्हील साइज, फ्यूल टैंक और राइडिंग कैरेक्टर में अंतर रखा गया है। ऐसे में लंबी दूरी की टूरिंग से लेकर कठिन ऑफ-रोडिंग पसंद करने वाले राइडर्स के लिए अलग-अलग विकल्प मिलेंगे।

पहले से ज्यादा पावरफुल हुआ Honda Africa Twin का इंजन

2027 Honda Africa Twin सीरीज में सबसे बड़ा अपडेट इसके इंजन में देखने को मिलता है। कंपनी ने पुराने 1,084cc इंजन की जगह नया 1,131cc लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया है।

यह इंजन करीब 118.9hp की अधिकतम पावर और 119Nm का टॉर्क जनरेट करता है। पिछले मॉडल के मुकाबले इसमें पावर और टॉर्क दोनों बढ़ाए गए हैं।

ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ Honda का Dual Clutch Transmission (DCT) विकल्प भी दिया गया है। इसके अलावा नए फ्रेम और एल्युमिनियम स्विंगआर्म के जरिए बाइक की मजबूती, वजन और हैंडलिंग को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया गया है।

Honda Africa Twin Standard: टूरिंग और ऑफ-रोडिंग का शानदार कॉम्बिनेशन

इसमें आगे 21 इंच और पीछे 18 इंच के स्पोक व्हील दिए गए हैं। बाइक में 18.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। सस्पेंशन की बात करें तो इसमें Showa का इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन दिया गया है।

फ्रंट सस्पेंशन ट्रैवल: 220mm
रियर सस्पेंशन ट्रैवल: 210mm
सीट हाइट: 850 से 870mm
फ्यूल टैंक: 18.8 लीटर

यह मॉडल उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, जिन्हें एडवेंचर राइडिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल के बीच संतुलन चाहिए।

Adventure Sports: लंबी दूरी के सफर के लिए खास

वेरिएंट को खासतौर पर लॉन्ग डिस्टेंस टूरिंग पसंद करने वाले बाइकर्स के लिए तैयार किया गया है। इसमें 24.2 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे लंबी यात्रा के दौरान बार-बार पेट्रोल भरवाने की जरूरत कम हो सकती है।

इस मॉडल में आगे 19 इंच और पीछे 18 इंच के व्हील मिलते हैं। फ्रंट व्हील का आकार छोटा होने से सड़क पर बेहतर स्थिरता और हैंडलिंग मिलने में मदद मिल सकती है। इसकी सीट हाइट 830 से 850mm रखी गई है, जो तीनों वेरिएंट में सबसे कम है।

इसकी सबसे बड़ी खासियत Honda SENSING RIDE तकनीक है। इसमें फ्रंट और रियर रडार की मदद से कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

Adaptive Cruise Control
Blind Spot Warning
Forward Collision Warning

ये फीचर्स खासतौर पर हाईवे और लंबी दूरी की यात्रा के दौरान राइडर को अतिरिक्त सहायता दे सकती हैं।

Enduro Sports: ऑफ-रोडिंग के दीवानों के लिए नया मॉडल

2027 सीरीज का सबसे नया और दिलचस्प मॉडल Enduro Sports है। इसे खासतौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें पहाड़ी रास्तों, कच्चे ट्रैक और चुनौतीपूर्ण ऑफ-रोडिंग का शौक है।

इसका डिजाइन Honda की CRF450 Rally बाइक से प्रेरित है। दूसरे वेरिएंट के मुकाबले इसमें इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन की जगह मैनुअली एडजस्ट होने वाला Showa सस्पेंशन दिया गया है।

इसमें आगे 240mm और पीछे 230mm का सस्पेंशन ट्रैवल मिलता है। इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 260mm रखी गई है, जबकि सीट की ऊंचाई 870 से 890mm तक है। इसका वजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 228 किलोग्राम बताया गया है। ज्यादा सस्पेंशन ट्रैवल और बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस इसे मुश्किल रास्तों पर चलाने के लिहाज से खास बनाते हैं।

ये भी पढ़ें…

तीनों वेरिएंट में मिलेंगे ये एडवांस फीचर्स

Honda ने Africa Twin के तीनों मॉडल में कई आधुनिक टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी फीचर्स दिए हैं। इनमें 7 इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है, जो राइडर को जरूरी जानकारियां दिखाता है।

इसके अलावा वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto की सुविधा भी दी गई है। राइडिंग को अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार बेहतर बनाने के लिए छह मोड उपलब्ध हैं। इनमें Sport, Touring, Urban, Rain, Off Road और Off Road+ शामिल हैं।

Exit mobile version