Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Honda ने नई SUV Elevate को राजस्थान में किया पेश

September 12, 2023

Honda ने नई SUV Elevate को राजस्थान में किया पेश

 

जयपुर: कार विनिर्माता होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने अपने नए एसयूवी मॉडल ‘एलिवेट’ को सोमवार को राजस्थान में उतारने की घोषणा की। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के निदेशक (विपणन और बिक्री) युइची मुराता ने इस अवसर पर कहा कि एलिवेट भारत में कंपनी के कारोबार का प्रमुख स्तंभ बनने की क्षमता रखता है।

उन्होंने कहा, “एलिवेट का विकास व्यापक शोध और ग्राहकों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर किया गया है। यह कार उपभेक्ताओं को उल्लेखनीय खूबियों की पेशकश करती है। मुराता ने होंडा के लिए राजस्थान के बाजार को महत्वपूर्ण बताया। इस वाहन को 10,99,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर उतारा गया है। इसकी देश भर में आपूर्ति भी शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें:  अमेरिका ने समझौता तोड़ा तो ऑटो टैरिफ पर सख्त कदम संभव: यूरोपीय यूनियन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें