Dainik Savera Times

Honda ने लॉन्च की ये धांसू बाइक… दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स के साथ हुई एंट्री, जानें कीमत

Honda CB125 Hornet launched : महीने की शुरुआत के साथ ही ऑटो सेक्टर में हलचल तेज़ हो गई है। Honda Motorcycle & Scooter India ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित नई बाइक CB125 Hornet को भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया है। बता दें स्टाइल, पावर और फीचर्स का परफेक्ट कॉम्बिनेशन पेश करती यह बाइक 125cc सेग्मेंट में प्रीमियम विकल्प बनकर आई है। बता दें कि पिछले महीने ही कंपनी ने इस बाइक को शोकेस किया था। आइए Honda CB125 Hornet के बारे में विस्तार से जानते है…

क्या है कीमत?

आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस स्टाइलिश बाइक की कीमत 1.12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। आपको बता दें कि होंडा शाइन और SP125 के बाद, यह होंडा के पोर्टफोलियो में सबसे महंगी 125cc बाइक है। कंपनी का दावा है कि इस बाइक को न केवल स्पोर्टी लुक और डिज़ाइन दिया गया है, बल्कि इसमें कई स्मार्ट और एडवांस्ड फीचर्स भी हैं। तो आइए देखते हैं कैसी है यह नई बाइक-

लुक और डिज़ाइन – स्टाइलिश और स्पोर्टी अपील

यह बाइक अपने शार्प टैंक श्राउड्स, मस्कुलर डिज़ाइन और स्टाइलिश मफलर के साथ स्पोर्टी लुक देती है।
–ऑल-एलईडी लाइटिंग सेटअप
–ट्विन एलईडी हेडलैंप
–हाई-माउंटेड इंडिकेटर्स

चार आकर्षक कलर ऑप्शन:

–पर्ल सायरन ब्लू + लेमन आइस येलो
–पर्ल इग्नियस ब्लैक
–एथलेटिक ब्लू मेटैलिक
–स्पोर्ट्स रेड

इंजन और परफॉर्मेंस

बाइक में लगा है 123.94cc, 4-स्ट्रोक, SI इंजन जो देता है:

–11 HP की पावर
–11.2 Nm का टॉर्क
–5-स्पीड गियरबॉक्स
–0 से 60 km/h सिर्फ 5.4 सेकंड में Honda का दावा है कि यह इस सेग्मेंट की सबसे तेज़ बाइक है।

फीचर्स – तकनीक का भरपूर इस्तेमाल

CB125 Hornet को बनाता है स्मार्ट और एडवांस्ड इसका फीचर पैक:

–4.2-इंच TFT डिजिटल डिस्प्ले
–नेविगेशन, कॉल-SMS अलर्ट
–म्यूजिक कंट्रोल (हेडसेट से)

Bluetooth और Honda RoadSync ऐप सपोर्ट

–USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट
–इंजन स्टॉप स्विच और साइड-स्टैंड इंडिकेटर

सस्पेंशन और ब्रेकिंग – प्रीमियम अनुभव

–Upside-down (USD) फ्रंट फॉर्क्स – पहली बार 125cc सेग्मेंट में
–5-स्टेप एडजस्टेबल मोनो-शॉक रियर सस्पेंशन
-फ्रंट: 240mm पेटल डिस्क + सिंगल चैनल ABS
-रियर: 130mm ड्रम ब्रेक
–चौड़े ट्यूबलेस टायर्स – 80/100 फ्रंट, 110/80 रियर

प्रीमियम बाइक्स वाले फीचर्स

बता दें कि जैसे बड़ी और प्रीमियम बाइक्स में होता है, Honda CB125 Hornet में इग्निशन की स्लॉट फ्यूल टैंक पर दी गई है, जो इसे अलग पहचान देती है। बता दें कि Honda CB125 Hornet की बुकिंग 1 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है। जल्द ही यह बाइक देशभर के डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी।

Exit mobile version