Site icon Dainik Savera Times

होंडा ने लॉन्च की नयी टूरिंग मोटरसाइकिल एक्सएल 750 ट्रांसेल्प, कीमत जानकर होंगे हैरान

नयी दिल्ली: दोपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने आज एडवेंचर टूरर ‘एक्सएल750 ट्रांसेल्प’ नयी मोटरसाइकिल लाँच करने की घोषणा की जिसकी गुरूग्राम एक एक्स शोरूम आमंत्रण मूल्य 1099990 रुपये है।

कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि अपनी पूर्ववर्ती धरोहर को आगे बढ़ाते हुए होण्डा एक्सएल750 ट्रांसेल्प को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है, कि इसे जहां चाहे इस्तेमाल कर सकते हैं- शहर की भीड़भाड़ भरी सड़कों से लेकर एक्सटेंडेट टूरिंग ट्रिप, धूल भरी पगडंडियों से लेकर हिमालय तक, यह हर तरह की सड़कों पर राइडिंग के लिए अनुकूल है। यह मोटरसाइकिल जापान से सीबीयू (कम्प्लीटली बिल्ट-अप) रूट के ज़रिए भारत पहुंचेगी और इसे एक्सक्लुज़िव रूप से प्रीमियम बिगविंग टॉप लाईन डीलरशिप के माध्यम से बेचा जाएगा।

ये भी पढ़ें: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बड़ी खुशखबरी, 15 जून से उड़ानें शुरू

Exit mobile version