Site icon Dainik Savera Times

Honda 2030 तक भारत में 5 SUV लाएगा, अनुषंगी कंपनी ने  दी जानकारी 

 नई दिल्ली: वाहन निर्माता कंपनी होंडा कार्स इंडिया ने 2030 तक देश में पांच स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) पेश करने की योजना बनाई है। वह तेजी से विकसित होते इस खंड में अपनी पैठ मजबूत करना चाहती है।

जापान की कंपनी होंडा मोटर कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी ने सोमवार को कहा कि नई कार ‘एलिवेट’ के साथ कंपनी ने मध्यम आकार से एसयूवी खंड में प्रवेश किया, जिसकी कीमत 10.99-15.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। यह मॉडल हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस और टोयोटा की अर्बन क्रूजर हैराइडर जैसी अन्य कार को प्रतिस्पर्धा देगा।

होंडा कार्स इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ताकुया त्सुमुरा ने कहा, ‘‘ हमारा मकसद अब एसयूवी खंड पर है। एलिवेट से शुरुआत करते हुए हम 2030 तक पांच एसयूवी लाएंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी के लिए एसयूवी खंड में रहना बहुत महत्वपूर्ण है, जो बिक्री के मामले में अग्रणी बन गई है।

 

ये भी पढ़ें : विनेश फोगाट का बड़ा बयान, बोलीं- छह शोषित खिलाड़ियों में मैं भी शामिल
Exit mobile version