Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंडिया में बने Honda के इस मॉडल का जापान में जलवा, JNKAP क्रैश टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग

April 17, 2025

इंडिया में बने Honda के इस मॉडल का जापान में जलवा, JNKAP क्रैश टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग

नई दिल्ली: भारत में मिड-साइज एसयूवी होंडा एलिवेट को जापान न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (जेएनकेएपी) द्वारा क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है, जो इसके लॉन्च के बाद का पहला सुरक्षा मूल्यांकन है। यह मॉडल राजस्थान स्थित होंडा के तापुकारा प्लांट में निर्मित होता है और जापान में इसे डब्ल्यूआर-वी के नाम से जाना जाता है।

होंडा कार्स इंडिया के इस प्लांट में होंडा अमेज, जैज, डब्ल्यूआर-वी और न्यू जनरेशन सिटी जैसी अन्य कारों का भी निर्माण किया जाता है। जेएनसीएपी इवैल्यूशन-2024 के तहत, होंडा एलिवेट ने 193.8 में से 176.23 अंक प्राप्त किए हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्रैश सुरक्षा मूल्यांकन में एक प्रभावशाली शुरुआत है। प्रिवेंटिव सेफ्टी टेस्ट में इसने 85.8 में से 82.22 अंक हासिल किए हैं।

-क्रैश सेफ्टी में कार को मिले 86.01 पॉइंट्स

इस कार ने क्रैश सेफ्टी में 100 में से 86.01 अंक प्राप्त किए हैं। इसके अतिरिक्त, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग टेस्ट में इसे 5 में से 5 अंक और ऑटोमैटिक इमरजेंसी कॉल सिस्टम में 8 में से 8 अंक मिले हैं। होंडा एलिवेट ने पेडेस्ट्रियन सेफ्टी टेस्ट में सिर और पैर की सुरक्षा के लिए क्रमश: लेवल 4/5 और लेवल 5/5 का मानक हासिल किया है।

-जानिए होंडा एलिवेट की कीमत

होंडा के इस मॉडल में लेवल 2 का उन्नत ड्राइविंग सहायता प्रणाली शामिल है, जिसमें क्रैश मिटिगेशन ब्रेक सिस्टम, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीपिंग असिस्ट सिस्टम, लीड कार डिपार्चर नोटिफिकेशन सिस्टम और उच्चतम ट्रिम्स में अन्य कई विशेषताएँ शामिल हैं। इस कार में 6 एयरबैग, ऊर्जा-शोषक फ्रंट प्री-टेंशनर सीट बेल्ट, आईएसओएफआईएक्स संगत रियर साइड सीट और अन्य कई मानक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। होंडा एलिवेट को कंपनी चार वेरिएंट्स एसवी, वी, वीएक्स और जेडएक्स में पेश करती है, जिसकी कीमत 11.91 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

ये भी पढ़ें: होर्मुज तनाव और युद्धविराम की अनिश्चितता से कच्चा तेल 4% तक महंगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें