Site icon Dainik Savera Times

घर खरीदते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना बाद में हो सकता है पछतावा

House Buying Tips

House Buying Tips

House Buying Tips: घर खरीदना हर व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण कदम होता है। सालों की मेहनत और बचत के बाद लोग अपना सपना पूरा करने के लिए घर लेते हैं। लेकिन कई बार केवल घर की सुंदरता या आकर्षक डिजाइन देखकर निर्णय लेना बाद में भारी पड़ सकता है। घर केवल दीवार और छत नहीं, बल्कि उसका मजबूत ढांचा, कानूनी वैधता और सही वित्तीय योजना भी उतनी ही जरूरी होती है।

मजबूत स्ट्रक्चर को रखें प्राथमिकता

अक्सर लोग घर की पेंटिंग, फर्नीचर या इंटीरियर से प्रभावित होकर निर्णय ले लेते हैं। लेकिन असली मजबूती घर की नींव और ढांचे में होती है। दीवारों या फर्श में दरारें, झुकी हुई छत या उभरी हुई दीवारें स्ट्रक्चरल समस्या की ओर इशारा करती हैं। अगर स्लैब में गहरी दरारें हों या जमीन धंस रही हो तो यह गंभीर चेतावनी है। पानी के रिसाव, सीलन या कंक्रीट का टूटना भी अंदरूनी नुकसान का संकेत हो सकता है। ऐसे मामलों में विशेषज्ञ से जांच कराना बेहद जरूरी है।

ये भी पढ़ें : इस देश में सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई: WhatsApp, YouTube और Instagram पर लगाया बैन

कानूनी दस्तावेज़ों की जांच अनिवार्य

घर खरीदने से पहले प्रॉपर्टी के कानूनी दस्तावेज़ पूरी तरह जांच लें। रजिस्ट्री, सेल डीड, एनओसी, एंट्रेंस सर्टिफिकेट और मालिकाना हक की पुष्टि करें। कई राज्यों में ऑनलाइन पोर्टल पर भूलेख जांचकर जमीन का रिकार्ड और मालिक की जानकारी हासिल की जा सकती है। यदि फ्लैट खरीद रहे हैं, तो नक्शा मंजूरी, लोकल अथॉरिटी की अनुमति और समिति के रजिस्ट्रेशन दस्तावेज़ भी जरूरी हैं। इससे किसी कानूनी विवाद या बकाया लोन के जोखिम से बचा जा सकता है।

होम लोन में रखें समझदारी

अगर घर लोन पर खरीद रहे हैं, तो अपनी आय और भविष्य की वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखें। अच्छा क्रेडिट स्कोर होने पर बैंक ज्यादा लोन दे सकता है, लेकिन डाउन पेमेंट और ईएमआई की गणना सही करना जरूरी है। अलग-अलग बैंकों और एनबीएफसी की ब्याज दरों की तुलना करें। मासिक खर्च का आकलन करें और गैरजरूरी खर्च कम करने की कोशिश करें, ताकि ईएमआई चुकाने में कोई समस्या न आए।

ये भी देखें : “ਬੈਂਕਾਂ ਵਿੱਚ ਨਵੀਂ ਭਰਤੀ ਨਹੀਂ” — ਭਾਰਤ ਬੰਦ ਨੂੰ ਬੈਂਕ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦਾ ਸਮਰਥਨ, ਮੰਗਾਂ ਰੱਖੀਆਂ

घर खरीदना जीवनभर का निवेश है, इसलिए लोकेशन, कीमत और संभावित भविष्य के खर्च को ध्यान में रखकर ही निर्णय लें। महंगा घर लेने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आप लंबे समय तक आर्थिक बोझ संभाल सकेंगे।

Exit mobile version