Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

HP ने स्मार्ट लर्निंग के लिए पेश किया नया Chromebook Laptop

March 14, 2023

HP ने स्मार्ट लर्निंग के लिए पेश किया नया Chromebook Laptop

नई दिल्लीः एचपी ने अपने नए क्रोमबुक नोटबुक-एचपी क्रोमबुक 15.6 को लॉन्च करने की घोषणा की है, जो इंटेल के सेलरॉन एन4500 प्रोसेसर के साथ आता है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि क्रोमबुक पोर्टफोलियो में इस नए प्रोडक्ट को कॉलेज और स्कूल में युवा छात्रों की जरुरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह क्रोमबुक नोटबुक उन्हें हाइब्रिड माहौल में एक-दूसरे का सहयोग करने, मल्टीटा¨स्कग और काम व खेल के बीच इंटरलिंक में उनकी मदद करेगा। उसने कहा कि हाइब्रिड परिवेश में, युवा ऐसे डिवाइस चाहते हैं जो उन्हें प्रोडक्टिव के साथ-साथ रचनात्मक होने, मनोरंजन करने और यहां तक कि सीखने में भी मदद करें।

फ्लेयर और नई तकनीक से संचालित नया एचपी क्रोमबुक 15.6 बड़ी स्क्रीन और वाईफाई6 के साथ मजबूत कनेक्टिविटी और 11.5 घंटे (एचडी) तक की असाधारण बैटरी लाइफ से लैस है, जो हाइब्रिड जनरेशन के प्रोजेक्ट्स एवं मनोरंजन की जरुरत के अनुरुप है। नवीनतम क्रोमबुक 15.6 युवा छात्रों के लिए पसंदीदा विकल्प है और चलते-फिरते पढ़ने के लिए भी कैरी करने में आसान है। यह दो अनूठे रंगों – फॉरेस्ट टील और मिनरल सिल्वर में उपलब्ध है, जो उनकी स्टाइल और लाइफस्टाइल के अनुरुप हैं। इसकी स्मूद पेंटेड फिनिश इससे जुड़े एहसास को प्रीमियम बनाती है और इसे ज्यादा सॉफेस्टिकेटेड बनाती है।

विविधता और मोबिलिटी पर फोकस करते हुए नए एचपी क्रोमबुक 15.6 को बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के लिए बनाया गया है। यह हाइब्रिड लर्निंग के माहौल में बेहतर उत्पादकता के लिए डेडिकेटिड न्यूमेरिक कीपैड और बड़े टचपैड के साथ आता है। यह स्पीच टू टेक्स्ट में सक्षम है, जिससे मल्टीटा स्किंग में मदद मिलती है। एचपी क्विकड्रॉप की मदद से विभिन्न डिवाइस के बीच फाइल और अन्य पर्सनल क्रिएशन का आसानी से ट्रांसफर संभव होता है। ऑफिस365 के साथ कंपेटिबल यह डिवाइस गूगल असिस्टेंट, गूगल क्लासरुम व अन्य फीचर्स के हैंड्सफ्री एक्सेस के साथ तेज और स्मार्ट लर्निंग को प्रोत्साहित करता है। नए क्रोमबुक में वचरुअल कॉल के लिए डुअल माइक और एक वाइड विजन एचडी कैमरा है। डिवाइस के स्टोरेज के अलावा यूजर को गूगल वन की 12 महीने की मेंबरशिप भी मिलती है, जिसमें सभी गूगल ऐप्स और सर्विसेज के लिए 100जीबी क्लाउड स्टोरेज शामिल है। एचपी क्रोमबुक 15.6 को 28,999 रुपए की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें: गैंग का नाम लेकर एक करोड़ रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें