सोल: हुंडई मोटर ग्रुप ने शुक्रवार को बताया कि उसने एक नई ऑन-डिवाइस आर्टिफिशियल इंटैलिजैंस (एआई) चिप का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू कर दिया है। यह चिप रोबोटों को बिना किसी बाहरी इंटरनैट या नैटवर्क के स्वत: काम करने में सक्षम बनाती है, जिससे उनकी कार्यक्षमता और सुरक्षा दोनों बढ़ती हैं। योनहाप न्यूज एजैंसी के अनुसार, ‘एज ब्रेन’ नाम की इस चिप की घोषणा गुरुवार (स्थानीय समय) को लास वेगास में सीईएस 2026 के दौरान की गई।
यह चिप हुंडई के रोबोटिक्स लैब और दक्षिण कोरिया की एआई चिप निर्माता कंपनी डीपएक्स के बीच 3 साल की साङोदारी का नतीजा है। हुंडई ने बताया कि इस तकनीक का उपयोग फेस रिकग्निशन सिस्टम और डिलीवरी रोबोट जैसी परियोजनाओं में किया जा रहा है। भविष्य में इसे हवाई अड्डों और अस्पतालों में पायलट परियोजनाओं के तहत इस्तेमाल करने की योजना है।

