Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hyundai Motor India Limited ने लाँच की नई कार, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स

March 21, 2023

Hyundai Motor India Limited ने लाँच की नई कार, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली: यात्री वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपनी नई वेरेना कार लाँच करने की आज घोषणा की जिसकी एक्स शोरुम कीमत 1737900 रुपये तक है। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ उनसू किम ने कहा ‘‘ नई वेरेना की लॉन्चिंग के साथ हम एक नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं। इस नई सेडान के साथ हमारी महत्वाकांक्षाएं और विजन एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, शानदार डिजाइन और बेहतर प्रदर्शन के संयोजन के रुप में सामने आए हैं, जो मोबिलिटी को फ्यूचरिस्टिक और फेरोशस बनाते हैं। वेरेना वैश्विक स्तर पर हमारे सबसे प्रतिष्ठित मॉडलों में से एक रही है और इस छठी पीढ़ी मॉडल के लॉन्च के साथ हमें एक ऐसी सेडान पेश करते हुए खुशी हो रही है जो प्रगति की असीम संभावनाओं को दर्शाती है जो ग्राहकों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी और उन्हें टेक्नोलॉजी इनेबल्ड सुपीरियर मोबिलिटी एक्सपीरियंस देगी।

उन्होंने कहा कि विशिष्ट आकर्षण के लिए डिजाइन की गई नई वेरेना एक स्पोर्टी फास्टबैक झलक दिखाती है। इसके अगले हिस्से में फ्यूचरिस्टिक प्रपोर्शन है, साथ ही यह खास डायनामिक अपील भी देता है। स्पोर्टी हुड डिजाइन इसके फ्रंट लुक को खास बनाता है, जबकि एलईडी हेडलैम्प्स व होराइजन एलईडी पोजिशनिंग लैम्प्स और डीआरएलएस (फर्स्ट इन सेगमेंट) इस सेडान के इनोवेटिव लुक को पूरा करते हैं। ब्लैक क्रोम पैरामीट्रिक ग्रिल स्मार्ट और डायनामिक अपील के साथ-साथ इसे स्पोर्टी प्रीमियमनेस देता है। उन्होंने कहा कि नई वेरेना एडवांस्ड टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन के माध्यम से ग्राहकों की आकांक्षाओं को नई ऊंचाई देगी, जिससे ग्राहकों के लिए नए फीचर्स सुलभ होंगे। इसमें एक डिजिटल क्लस्टर होगा जो सिंगल फ्लोटिंग टाइप पैनल में इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ इंटीग्रेटेड है। इसके कलर टीएफटी के साथ इंटीग्रेटेड 26.03 सेमी एचडीऑडियो वीडियो नेविगेशन सिस्टम और डिजिटल क्लस्टर इसके केबिन में बेहतरीन अनुभव सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने कहा कि इसमें सुरक्षा की दृष्टि से 6 एयरबैग , ऑल 3-पॉइंट सीटबेल्ट , सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक, इम्पैक्ट सेंसिंग ऑटो डोर अनलॉक, ईबीडी के साथ एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), आपातकालीन स्टॉप सिग्नल (ईएसएस), हेडलैम्प एस्कॉर्ट फंक्शन, ऑटोमैटिक हेडलैंप, आईसोफिक्स, लेन चेंज इंडिकेटर, बर्गलर अलार्म, रियर डीफॉगर, कीलेस एंट्री, रियर पार्किंग सेंसर आदि शामिल है।

ये भी पढ़ें: जय महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जैन नगरी… भस्म आरती में बाबा का हुआ अलौकिक दिव्य श्रृंगार 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें