Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hyundai Motor India ने अपनी कीमतों में 3% तक वृद्धि की घोषणा की

March 21, 2025

Hyundai Motor India ने अपनी कीमतों में 3% तक वृद्धि की घोषणा की

चंडीगढ़: हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपने वाहनों की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की वृद्धि की घोषणा की, जो 1 अप्रैल से प्रभावी होगी। कंपनी ने अन्य कारणों के अलावा बढ़ती इनपुट लागत, कमोडिटी की बढ़ी हुई कीमतों और उच्च परिचालन व्यय के कारण कीमतों में वृद्धि की घोषणा की। मूल्य वृद्धि की मात्र वेरिएंट और मॉडल के आधार पर अलग-अलग होगी। इस विकास पर टिप्पणी करते एचएमआईएल के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी, तरुण गर्ग ने कहा कि हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड में हम अपने ग्राहकों पर न्यूनतम प्रभाव सुनिश्चित करते हुए बढ़ती लागतों को यथासंभव अवशोषित करने का प्रयास करते हैं। परिचालन व्यय में निरंतर वृद्धि के साथ अब मामूली मूल्य समायोजन के माध्यम से इस लागत वृद्धि का एक हिस्सा पारित करना अनिवार्य हो गया है। हम अपने मूल्यवान ग्राहकों पर भविष्य के किसी भी प्रभाव को कम करने के लिए लगातार आंतरिक प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ये भी पढ़ें :- जम्मू कश्मीर के 4,704 तीर्थयात्री हज के लिए होंगे रवाना, 18 मई से शुरू होगी उड़ानें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें