Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

IDBI Bank ने ई-बैंक गारंटी सुविधा की लॉन्च

April 3, 2023

IDBI Bank ने ई-बैंक गारंटी सुविधा की लॉन्च

नई दिल्लीः आईडीबीआई बैंक ने नेशनल ई-गवर्नेंस सर्विसेज़ लिमिटेड (एनईएसएल) के साथ सहयोग में ई-बैंक गारंटी सुविधा लॉन्च की है, जिसके बाद बैंक गारंटी जारी करने की पेपर पर आधारित प्रक्रिया ई-स्टांप और ई-सिग्नेचर की मदद से होने लगेगी। इसके साथ ही बैंक ने अपने ग्राहकों को डिजिटल और यूज़र-फ्रेंडली सेवाएं प्रदान करने के अपने प्रयास में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। यह आईडीबीआई बैंक के लिए व्यवसाय के परिवेश में एक परिवर्तनकारी बदलाव है, जिसमें बैंक गारंटी का उपयोग ऊँचे वॉल्यूम के लिए होता है और यह नई पहल ज्यादा पारदर्शिता लाकर टर्न-अराउंड टाइम को दिनों से घटाकर मिनटों तक ले आएगी।

ई-बीजी, ई-स्टापिंग और ई-सिग्नेचर के साथ प्रोसेस किए जा सकते हैं और कुछ ही मिनटों में हितग्राही को सौंपे जा सकते हैं। सुरक्षित ट्रांसमिशन और विस्तृत पारदर्शिता के साथ हितग्राही के फिज़बिल बैंक गारंटी के सत्यापन में लगने वाले समय और ऊर्जा की बचत होती है। इन सेवाओं के बारे में आईडीबीआई बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश शर्मा ने कहा, कि ‘अपने ग्राहकों को डिजिटल प्रस्तुतियों द्वारा सुरक्षित और तीव्र बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना सदैव से बैंक के बड़े डिजिटल अभियानों का मुख्य केंद्र रहा है। ई-बीजी सुविधा के लिए एनईएसएल के साथ गठबंधन करना खुशी की बात है।

इससे ई-स्टापिंग और ई-सिग्नेचर द्वारा अंतिम छोर तक बीजी प्रक्रिया के डिजिटाइजेशन की चुनौती का हल मिल गया है। यह आवेदकों और हितग्राहियों के लिए ईज ऑफ बिजनेस की ओर एक बड़ी पहल है। ’’ एनईएसएल एमडी एवं सीईओ देबज्योति रे चौधरी ने कहा, कि ‘एनईएसएल का ई-बीजी एक पेपरलेस प्रक्रिया है, जो एनईएसएल पोर्टल पर ई-बीजी के हितग्राहियों को रजिस्ट्रेशन के लिए डिजिटल रुप में उपलब्ध है। यूजर के रजिस्ट्रेशन की यह प्रक्रिया सरल है और समय पर उपलब्ध है। ई-बीजी थोक यूजर्स के लिए एनईएसएल एक एपीआई द्वारा ईआरपी सिस्टम्स के साथ इंटीग्रेशन भी प्रस्तुत करता है। मैं आईडीबीआई बैंक की टीम को बधाई देता हूँ, जो इस उत्पाद को पेश करने के लिए हमारी टीम के साथ तालमेल में निरंतर प्रयास कर रही है।’’

ये भी पढ़ें : मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने लॉन्च किया ‘जननी’ प्लेटफॉर्म

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें