Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

IDFC फर्स्ट बैंक ने मुंबई के BKC में अपना कार्यालय परिसर 198 करोड़ रुपये में बेचा

October 10, 2023

IDFC फर्स्ट बैंक ने मुंबई के BKC में अपना कार्यालय परिसर 198 करोड़ रुपये में बेचा

नई दिल्ली : आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में अपना कार्यालय परिसर 198 करोड़ रुपये में बेच दिया है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने सोमवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि उसने ‘‘मुंबई के बीकेसी में नमन चैंबर्स स्थित अपने कार्यालय परिसर की बिक्री के लिए नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) के साथ समझौता किया है।’’ बैंक ने कहा, ‘‘उल्लिखित कार्यालय परिसर के लिए करीब 198 करोड़ रुपये की राशि तय की गई है। कार्यालय परिसर का ‘टाइटल’ और स्वामित्व एनएसडीएल को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: ‘पहले ही कहा था, चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी’, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर राहुल गांधी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें