Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगर आपके नाम से भी कोई अपराधी चला रहा है सिम कार्ड… यह जानकारी आएगी आपके बहुत काम

October 21, 2023

अगर आपके नाम से भी कोई अपराधी चला रहा है सिम कार्ड… यह जानकारी आएगी आपके बहुत काम

 

नई दिल्ली: आज का युग टेक्नोलॉजी का युग है और बीते कई सालों में इस सेक्टर में काफी तेजी आई है। ऐसे में टेक्नोलॉजी में तेजी आने के साथ ही साइबर अपराध की घटनाएं भी बढ़ी हैं। साइबर अपराध करने के लिए एक अहम कड़ी फोन नंबर होती है। ऐसे में अगर किसी और के नाम से जारी फोन नंबर से किसी घटना को अंजाम दे दिया जाए.तो वह व्यक्ति भी फंस सकता है।

ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आपके आधार कार्ड से किसी और ने तो नंबर नहीं जारी करवा लिया। आपको बता दें कि, दूरसंचार विभाग (DoT) के नियमों के मुताबिक एक आधार कार्ड से एक व्यक्ति 9 सिम कार्ड रख सकता है। हालांकि, कुछ राज्यों में नागरिकों को एक आधार कार्ड पर केवल 6 ही सिम जारी किए जाते हैं।

हाल ही में एक घटना आंध्र प्रदेश से सामने आई है, जहां अधिकारियों को एक आधार कार्ड से जुड़े 658 सिम कार्ड मिले थे. ऐसे में सभी के लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि कहीं उनके नाम से सिम तो यूज नहीं कर रहा है. इसे पता लगाना काफी आसान है:

1. सबसे पहले आपको संचार साथी की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.sancharsthi.gov.in पर जाना होगा।
2. यहां आपको स्क्रोन कर नीचे आने पर Know Your Mobile Connections नाम से एक ऑप्शन दिखाई देगा।
3. इस पर क्लिक करते ही आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे।
4. यहां आपको अपना फोन नंबर डालना होगा. इस पर एक OTP भेजा जाएगा।
5. फिर कैप्चा एंटर करना होगा।
6. फिर फोन नंबर पर मिले OTP को डालना होगा।
7. इसके बाद फिर एक नया पेज ओपन होगा।
8. इस पेज पर आपके आधार कार्ड से जारी सारे फोन नंबर मिल जाएंगे. कोई अननोन नंबर दिखने पर आप उसे रिपोर्ट भी कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें : दिग्गज अभिनेता Sudesh Kumar का 95 साल की उम्र में निधन, सिनेमा जगत शोक की लहर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें