Site icon Dainik Savera Times

अगर आप भी जान गए गीज़र चलाने की यह ‘सुपर टेक्निक’…तो सर्दियों में नहीं बढ़ेगा बिजली बिल

 

नई दिल्ली: भारत में सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है। ऐसे में सुबह और शाम को खासतौर पर लोगों को ठंड लगने लगी है। सर्दियों में नहाने के लिए गर्म पानी की जरूरत होती है। जिस कारण लोग घरों में गीजर का इस्तेमाल करते हैं. ठंड के दिनों में घर की बिजली बिल में गीजर का एक बड़ा हिस्सा होता है। ऐसे में हम यहां आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आपको बिजली बिल को कम करने में मदद मिलेगी:

# स्टार रेटिंग वाला गीजर चुनें: 5 स्टार रेटेड गीजर इस तरह के गीजर होते हैं जो बिजली बचाने का काम करते हैं। ऐसे में अगर आप इस सीजन नया गीजर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो 5 स्टार रेटेड गीजर खरीदें. क्योंकि, येही सबसे ज्यादा बिजली बचाते हैं।

# गीजर में टाइमर करें सेट: बिजली बचाने के लिए गीजर में टाइमर सेट करना भी एक अच्छा तरीका है। गीजर टाइमर सेट होने से गीजर का ऑन टाइम कम हो जाता है। ऐसे में बिजली का बेमतलब कंजप्शन नहीं होता और बिजली की खपत कम हो जाती है।

# गीजर का सही साइज चुनें: अगर आप गीजर चलाकर भी बिजली बिल कम करना चाहते हैं, तो आपके लिए सबसे जरूरी बात ये है कि आप सही साइज का गीजर इस्तेमाल करें। क्योंकि अगर ओवर साइज का गीजर चलेगा तो ये आपकी जरूरत से ज्यादा पानी गर्म करेगा और इसके लिए ज्यादा बिजली की खपत भी होगी।

# सही टेम्परेचर में करें गीजर इस्तेमाल: गीजर चलाते हुए बिजली बचाने का एक बेहतर तरीका ये भी है कि आप गीजर सही उचित तापमान में चलाएं। गीजर के लिए नॉर्मल टेम्परेचर 55 डिग्री सेल्सियस से लेकर 65 डिग्री सेल्सियस तक होता है। ऐसे में ये सुझाव दिया जाता है कि आप टेम्परेचर को 55 डिग्री सेल्सियस पर सेट करें, क्योंकि कम टेम्परेचर में बिजली की खपत भी कम होगी।

ये भी पढ़ें: 1 मई से लागू हुए नए नियम: LPG से लेकर UPI और ऑनलाइन गेमिंग तक में बदलाव, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Exit mobile version