Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

आप भी मंगवाते हैं इस फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म से खाना तो पढ़े ये खबर, आपके लिए जानना है बहुत जरूरी

October 16, 2023

आप भी मंगवाते हैं इस फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म से खाना तो पढ़े ये खबर, आपके लिए जानना है बहुत जरूरी

नई दिल्ली : अक्सर लोग ऑनलाइन खाना मंगवा कर खाना पसंद करते हैं। जहाँ उन्हें कई तरह के डिस्काउंट भी मिलते हैं। लेकिन यह खबर आपके लिए बहुत अहम है। अब इस इस फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म से खाना मंगवाना महंगा हो गया है। फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म स्विगी (Swiggy) ने अपनी फीस में बढ़ोतरी की है। स्विगी अब 3 रुपये प्लेटफॉर्म फीस लेगी, पहले यह 2 रुपये था। वहीं, स्विगी की प्रतिद्वंदी कंपनी जोमैटो अभी 2 रुपये प्लेटफॉर्म फीस वसूला रहा है।

हालांकि स्विगी ने बेंगलुरू और हैदराबाद में प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाया था। अब इसे पूरे देश में लागू किया गया है। स्विगी की मौजूदा प्लेटफॉर्म फीस 5 रुपये है। लेकिन 2 रुपये की छूट मिलने के बाद यह 3 रुपये हो जाती है। बता दें, डिस्काउंट इस बात का संकेत है कि कंपनी आने वाले समय में प्लेटफॉर्म चार्ज में इजाफा कर सकती है। बता दें, स्विगी ने जो फीस बढ़ाई है वो 4 अक्टूबर 2023 से प्रभावी हो गई है।

ईटी से बात करते हुए स्विगी के प्रवक्ता ने कहा है कि प्लेटफॉर्म फीस को लेकर कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। मौजूदा समय में अधिकतम शहरों में 3 रुपये प्लेटफॉर्म चार्ज लिया जा रहा है। जोकि इंडस्ट्री के हिसाब से बिलकुल सामान्य है।

ये भी पढ़ें: वियतनाम को ब्रह्मोस मिसाइल देगा भारत, हो सकती है 5,800 करोड़ रुपये की डील

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें