Site icon Dainik Savera Times

आप भी कर रहे दुबई घूमने का प्लान , तो IRCTC लाया है स्पेशल टूर पैकेज

 

मुंबई: क्या आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ दुबई ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए आईआरसीटीसी एक सुनहरा मौका लेकर आया है। यदि आप भी नए साल के मौके पर दुबई की सैर की प्लानिंग कर रहे हैं तो भारतीय रेलवे आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है।

इस पैकेज का नाम है Dazzling Dubai International Tour Ex Mumbai. जैसा की नाम से ही पता चल रहा है कि इस पैकेज के जरिए आपको मुंबई से दुबई और आबू धाबी घूमने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज में आपको मुंबई से अबू धाबी फ्लाइट जाने और आने के टिकट की फैसिलिटी मिलेगी। इस पैकेज में आपको हर दिन ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा मिलेगी. यह पूरा पैकेज 5 दिन और 4 रात का है।

दुबई के पैकेज में अकेले यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 11,900 रुपये, दो लोगों को 92,900 रुपये और तीन लोगों को 90,200 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से शुल्क देना होगा। आपको दुबई के 3 स्टार होटल में रुकने की सुविधा मिलेगी। इस पैकेज में आपको दुबई और अबू धाबू की कई फेमस जगह जैसे बुर्ज खलीफा, होटल Jumeirah आदि जैसी की सैर का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें: ‘काम के बदले दाम देना होगा, अन्यथा सरकार करेगी इलाज’, श्रमवीर गौरव समारोह में CM योगी की सख्त चेतावनी

Exit mobile version