Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगर आप भी नया फ़ोन लेने की सोच रहें है…तो यह Deal है आपके लिए बेस्ट

October 14, 2023

अगर आप भी नया फ़ोन लेने की सोच रहें है…तो यह Deal है आपके लिए बेस्ट

 

नई दिल्ली: Amazon पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल जारी है, इस दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन्स पर भारी ऑफर्स और डिस्काउंट दिए जा रहें है। एक जबरदस्त डील OnePlus के फोन पर भी मिल रही है। आइए जानते हैं किस पर है ये जबरदस्त डील. काफी लोग फेस्टिवल सेल में सस्ते iPhone की तलाश करते हैं। लेकिन, ये डील जानकर आपका मन बदल सकता है। अभी अमेजन पर फोन के बेस वेरिएंट को 26,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

लेकिन, इस पर ग्राहक अमेजन कूपन के जरिए 2,000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। साथ ही ग्राहकों को SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए फ्लैट 1,250 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा। हम यहां बात कर रहे हैं OnePlus Nord CE 3 5G की. इस स्मार्टफोन को भारत में इस साल जुलाई में लॉन्च किया गया था. ये स्मार्टफोन 8GB+128GB और 12GB+256GB वेरिएंट्स में आता है. लॉन्च के वक्त इनकी कीमतें क्रमश: 26,999 रुपये और 28,999 रुपये थी।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP मैक्रो सेंसर दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की और यहां 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। OnePlus Nord CE 3 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 782G प्रोसेसर दिया गया है. ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 बेस्ड OxygenOS 13.1 पर चलता है।

ये भी पढ़ें : SRH Vs PBKS, IPL 2026: पंजाब ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, शशांक की वापसी (देखें प्लेइंग 11)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें