Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आपने भी की है Akasa Air Flights की टिकट बुक… तो जरूर पढ़ें यह खबर

October 13, 2023

आपने भी की है Akasa Air Flights की टिकट बुक… तो जरूर पढ़ें यह खबर

 

नई दिल्ली: अकासा एयर की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। वहीँ इस दौरान एयरलाइन से अभी हाल ही में 40 पायलटों ने इस्तीफा दिया था और अब आकासा एयर ने कई शहरों से अपनी उड़ान को रोक दिया है। आशंका है कि अन्य शहरों से भी उड़ान रद्द हो सकती हैं। अकासा एयर ने अभी बेंगलुरु से कुछ फ्लाइट्स को निलंबित किया है।

हालांकि उड़ानों को रद्द करने के पीछे विशेष कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि पायलट की कमी के कारण फ्लाइट को कैंसिल किया गया है।आपको बता दें कि, अकासा एयर केंद्र बेंगलुरु है, जहां से प्रतिदिन यह 700 फ्लाइट्स संचालित करता है।

अकासा एयर के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि जुलाई अगस्त 2023 की समय सीमा में जब पायलटों के एक छोटे समूह ने नौकरी को छोड़ दिया और नोटिस के समय को भी पूरा नहीं किया तो ऐसे में कुछ फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा है।

एयरलाइन ने इससे पहले फ्लाइट कैंसिल करने को लेकर कहा था कि पायलटों के इस्तीफे से जनता को भारी कठिनाई और असुविधा का सामना करना पड़ा है। साथ ही आखिरी मिनट में उड़ान रद्द करने, देरी करने और उड़ानों को रोके जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें: UAE ने 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, दिए जल्द देश छोड़ने के निर्देश

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें