Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक Perfact मोबाइल खरीदना चाहते हैं… तो इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान

October 29, 2023

एक Perfact मोबाइल खरीदना चाहते हैं… तो इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान

 

मुंबई: जैसे की आप जानतें है त्योहारी सीजन में की शुरुआत हो चुकी है, इन दिनों लोग जमकर खरीदी करते हैं। खासतौर पर नए गैजेट्स या अप्लायंस लोग दिवाली के आसपास ही खरीदते हैं। अगर आप भी इस त्योहारी मौसम में एक नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं. लेकिन, कैसे एक अच्छा कैसे खरीदा जाए इसे लेकर कन्फ्यूज हैं। तो हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि एक अच्छा फोन खरीदते किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

प्रोसेसर: फोन खरीदते समय कैमरा, बैटरी या डिस्प्ले से भी पहले सबकी यही कोशिश रहती है. कम से कम फोन बिना अटके चले. इसके जरूरी होता है कि फोन में अच्छा प्रोसेसर और रैम और स्टोरेज का कॉम्बो हो. आज के समय में अगर आप ऐपल का कोई भी फोन लेंगे तो इसमें आपको परफॉर्मेंस की शिकायत न के बराबर आएगी. ये फोन Bionic प्रोसेसर के साथ आते हैं. हालांकि, एंड्रॉयड में आपको कई कंपनियों के प्रोसेसर देखने को मिल जाएंगे।

सॉफ्टवेयर: ऐपल के फोन iOS के साथ आते हैं. लेकिन, एंड्रॉयड के अलग-अलग कस्टमाइज्ड OS देखने को मिलते हैं। जो गूगल के एंड्रॉयड OS बेस्ड होते हैं. कुछ पिक्सल फोन्स के अलावा कुछ ऐसे भी फोन्स देखने को मिलते हैं। जो स्टॉक एंड्रॉयड ओएस के साथ आते हैं. लेकिन, काफी कस्टम स्किन में ब्लोटवेयर यानी ऐसे ऐप्स भी देखने को मिल जाते हैं जो आपके किसी काम के नहीं होते और उनसे लगातार नोटिफिकेशन या ad मिलता है।

डिस्प्ले: फोन में आजकल मूवीज और वीडियोज देखना काफी पसंद करते हैं. ऐसे में हर स्मार्टफोन खरीदने वाले को डिस्प्ले को भी ध्यान देना चाहिए। आमतौर पर बजट फोन्स में LCD डिस्प्ले देखने को मिल जाता है। हालांकि, अगर आप बेहतर पिक्चर क्वालिटी चाहते हैं तो AMOLED डिस्प्ले वाला फोन खरीदें। आजकल 15 हजार की रेंज में भी 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले वाले फोन मिल जाते हैं।

कैमरा: अगर फोटोग्राफी के लिए ही खासतौर पर फोन खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए कई फोन आते हैं. लेकिन, अगर थोड़ा भी बेहतर कैमरा चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. सबसे पहले तो ये कि ज्यादा मेगापिक्सल होने से ही कैमरा बेहतर नहीं हो जाता है. यानी 50MP कैमरे वाला फोन 16MP वाले फोन से बेहतर फोटो क्लिक करेगा ऐसा नहीं होता है. हमें ISO लेवल्स, कैमरा अपर्चर, सेंसर साइज और OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) जैसी कई बातों का ध्यान रखना होता है

बैटरी: चूंकि फोन आजकल जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में इसे लंबे समय तक चलाने के लिए बड़ी बैटरी का होना भी बहुत जरूरी होता है. ऐसे में ध्यान रखें कि फोन की बैटरी कम से कम 3500mAh से ऊपर ही हो। आजकल ज्यादातर फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आते हैं. वैसे बैटरी को बचाने के लिए कई और बातों जैसे- डिस्प्ले, प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर का भी ध्यान रखना होता है।

ये भी पढ़ें: नेपाल में पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती, जानें भारत के मुकाबले सस्ता या महंगा

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें