Site icon Dainik Savera Times

खरीदना चाहतें है गहनें… तो जान लें आज क्या हैं सोना-चांदी के Latest Rates

 

इंदौर: सप्ताहांत सोना तथा चांदी में मजबूती दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 800 तथा चांदी 1000 रुपये महंगी बिकी। कारोबार की शुरुआत में सोना 71200 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 72000 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 86700 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 87700 रुपये बिकी।

कामकाज में सोना ऊंचे में 72000 नीचे में 71100 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 87700 तथा नीचे 86600 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 2332 डॉलर तथा चांदी 2954 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

ये भी पढ़ें: मुंबई में दर्दनाक हादसा: बिरयानी और तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Exit mobile version