
नई दिल्ली : अग्रणी नॉन-बैंकिंग फाईनेंशल कंपनी (एनबीएफसी) आईआईएफएल फाईनेंस लिमिटेड ने 10.25 प्रतिशत प्रतिवर्ष तक के कूपन के साथ बॉन्ड्स के पब्लिक इश्यू के माध्यम से 500 करोड़ रुपये जुटाने का प्रस्ताव रखा है। इस इश्यू से एकत्रित होने वाले फंड का उपयोग कंपनी द्वारा ऋण देने, फाईनेंसिंग और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
इन बॉन्ड्स को क्राईसिल रेटिंग्स लिमिटेड द्वारा ‘‘क्राईसिल एए, स्टेबल’’ रेटिंग और आईसीआरए लिमिटेड द्वारा ‘‘आईसीआरए एए, स्टेबल’’ रेटिंग दी गई है, जो इन्हें एक सुरक्षित निवेश विकल्प मानते हैं। इन रेटिंग्स के अनुसार, इन डिबेंचर्स का क्रेडिट रिस्क कम होता है, और ये वित्तीय दायित्वों की समय पर सेवा के लिए काफी सुरक्षित माने जाते हैं। कंपनी द्वारा जारी किए जा रहे एनसीडीज़ (नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स) 60 महीने की अवधि के लिए 10.24 प्रतिशत की सर्वोच्च प्रभावी यील्ड प्रदान करेंगे। ये एनसीडीज़ 15 महीने, 24 महीने, 36 महीने और 60 महीने की विभिन्न अवधियों के लिए उपलब्ध होंगे, और ब्याज का भुगतान मासिक, वार्षिक और संचयी आधार पर किया जाएगा।
इस पब्लिक इश्यू के तहत, कंपनी 100 करोड़ रुपये तक के एनसीडी जारी करेगा, जबकि 400 करोड़ रुपये का ग्रीन शू विकल्प भी होगा, जिससे कुल राशि 500 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी। इस इश्यू की अवधि सोमवार, 7 अप्रैल, 2025 से शुरू होकर बुधवार, 23 अप्रैल, 2025 तक जारी रहेगी। सभी जानकारी कंपनी की वेवसाईट iifl.com पर उपल्बध है।
विवरण के लिए iifl.com पर क्लिक करें
आईआईएफएल भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साथ रजिस्टर्ड एनबीएफसी-एमएल (मिडल लेयर) है, जो अपने उत्पादों के माध्यम से विभिन्न ग्राहकों की क्रेडिट जरूरतों को पूरा करता है। कंपनी और इसकी सब्सिडियरीज़ द्वारा होम लोन, गोल्ड लोन, एमएसएमई सिक्योर लोन, पर्सनल लोन, माइक्रोफाइनेंस जैसे वित्तीय उत्पादों की पेशकश की जाती है।
31 दिसंबर, 2024 तक, आईआईएफएल के पास 71,410.19 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड एसेट अंडर मैनेजमेंट था, और कंपनी की सकल नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (GNPA) 2.42 प्रतिशत तथा शुद्ध नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NNPA) 1.01 प्रतिशत थी।इस इश्यू के लीड मैनेजर्स ट्रस्ट इन्वेस्टमेंट एडवाईज़र्स प्राईवेट लिमिटेड, नुवामा वैल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड और आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज़ लिमिटेड हैं। एनसीडी को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध किया जाएगा ।
मेष: दिन शुभ रहेगा...