Site icon Dainik Savera Times

IIFL ने ‘सपना आपका लोन हमारा अभियान’ किया लॉन्च

नई दिल्ली: नॉन-बैंकिंग फाईनेंशल कंपनी आईआईएफएल फाईनेंस ने ‘सपना आपका लोन हमारा अभियान’ लॉन्च किया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि पूरे भारत में मार्केटिंग के प्रसार के लिए इस अभियान में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को पेश किया गया है। इसके द्वारा आईआईएफएल का उद्देश्य अगले छह महीनों में अपनी प्रस्तुतियाँ लेकर 35 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों तक पहुँचना और गोल्ड लोन, होम लोन, बिज़नेस लोन, तथा माईक्रोफाईनेंस लोन के सेग्मेंट्स में अपनी नेतृत्वकारी स्थिति को मजबूत बनाना है। कंपनी के मुख्य विपणन अधिकारी मानव वर्मा ने कहा, ‘‘हम भारतीय अर्थव्यवस्था चलाने में छोटे उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका में विश्वास करते हैं। उन्हें सही समय पर क्रेडिट दिए जाने की जरुरत है, जिसे आईआईएफएल फाईनेंस सबसे अच्छी तरह समझता है। ‘सीधी बात’ या ‘स्ट्रेट टॉक’ हमारे सभी व्यवसायिक सौदों और ब्रांड के सिद्धांत की मुख्य अवधारणा है।’’

Exit mobile version