
लैपटॉप का इस्तेमाल आज हर इंसान और हर क्षेत्र में किया जा रहा है। IIT स्टूडेंट्स द्वारा एक लैपटॉप तैयार किया गया है जिसे जल्द ही मार्किट में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि इस लैपटॉप का आकर बहुत ही छोटा है और इसी के साथ इसमें 4G सिम कनेक्टिविटी की सुविधा भी दी जा रही है। बताया जा रहा है कि यह लैपटॉप जिओ बुक लैपटॉप का सीधा प्रतिद्वंदी है। आइए जानते है क्या है इसके खास फीचर्स और क्यों लोगों को है इसका बेसब्री से इंतज़ार :
प्राइम बुक लैपटॉप शानदार लैपटॉप है जिसका वजन काफी हल्का है। बता दें कि शार्क टैंक इंडिया की तरफ से इसे फंडिंग भी मिल चुकी है। इस लैपटॉप में वैसे तो काफी सारी खूबियां हैं लेकिन इसमें सबसे पहले आपको 4G सिम कनेक्टिविटी मिलेगी जिससे आप 24 घंटे इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। लैपटॉप को और भी ज्यादा खास बना रहा है इसमें दिया गया प्राइम ओएस।
इस लैपटॉप में आपको की मैपिंग की सुविधा भी दी जाएगी। यह खासियत शायद ही इस रेंज के किसी लैपटॉप में दी जा रही है। इसमें आपको टचपैड मैपिंग भी ऑफर की जाएगी जिससे आप टचपैड से ही कुछ स्पेसिफिक कंट्रोल हासिल कर पाएंगे। अगर बात करें इसकी कीमत की तो इसकी कीमत ₹15000 बताई जा रही थी लेकिन ये तकरीबन 17 हजार रुपये होगी। ग्राहक इसे सिर्फ 499 में प्री-बुक कर सकते हैं। लेकिन इसकी डिलीवरी मार्च से शुरू होगी।
ये भी पढ़ें: 4 साल बाद पठानकोट-जोगिंदरनगर ट्रेन सेवा बहाल, यात्रियों में दौड़ी खुशी की लहर
मेष: दिन शुभ रहेगा...