Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे बढक़र 81.50 पर

January 25, 2023

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे बढक़र 81.50 पर

मुंबई: वैश्विक बाजारों में अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 20 पैसे की तेजी के साथ 81.50 पर पहुंच गया।हालांकि, घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने रुपये की बढ़त को सीमित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.62 पर खुला और 81.49 के उच्च स्तर तक पहुंच गया।

खबर लिखे जाने तक अमेरिकी डॉलर के मुकाले रुपया 81.50 पर था। रुपया मंगलवार को 81.70 पर बंद हुआ था।इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत गिरकर 101.88 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 86.48 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 760.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: सरकार का सख्त फैसलाः सभी कर्मचारियों को सुबह 10 बजे तक ऑफिस पहुंचना अनिवार्य, ‘कर्तव्य’ ऐप से लगेगी हाजिरी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें