Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे चढ़ा

February 16, 2023

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे चढ़ा

मुंबई: डॉलर में व्यापक कमजोरी और घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे की तेजी के साथ 82.6 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू व्यापार घाटे के मजबूत आंकड़ों और विदेशी कोषों के प्रवाह से निवेशकों की धारणा को बल मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.72 पर खुला, और फिर बढ़त दर्ज करते हुए अपने पिछले बंद भाव से 21 पैसे की वृद्धि के साथ 82.62 पर पहुंच गया।रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.83 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.25 फीसदी गिरकर 103.66 पर आ गया। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.50 प्रतिशत बढक़र 85.81 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 432.15 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: रौशन आनंद की रिहाई के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, उठी खान सर की गिरफ्तारी की मांग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें