Site icon Dainik Savera Times

मध्यम अवधि में इस्पात की कीमतों में अस्थिरता जारी रहेगी: स्टीलमिंट

नयी दिल्ली: शोध फर्म स्टीलमिंट के अनुसार आपूर्ति श्रृंखलाओं पर भू-राजनीतिक स्थितियों के प्रभाव के कारण मध्यम अवधि में इस्पात की कीमतों में अस्थिरता जारी रहने की संभावना है। स्टीलमिंट ने कहा कि पिछले हफ्ते इस्पात विनिर्माताओं ने हॉट रोल्ड कॉइल (एचआरसी) की कीमत 1,400 रुपये बढ़ाकर 60,700 रुपये प्रति टन कर दी। यह कीमत 22 फरवरी को 59,300 रुपये प्रति टन थी। पिछले छह महीनों में इस्पात की कीमतें अस्थिर रही हैं।

शोध फर्म ने कहा, ”दुनिया भर में भू-राजनीतिक स्थितियों के कारण आपूर्ति श्रृंखला के प्रभावित होने से कीमतों में उतार-चढ़ाव मध्यम अवधि में जारी रहने की संभावना है।” फरवरी में 62 प्रतिशत लौह सामग्री वाले लौह अयस्क की कीमत बढक़र 5,480 टन हो गई थी, जो दिसंबर 2022 में 4,400 टन थी। इस अवधि में आयातित हार्ड-कोकिंग कोल (एचसीसी) की कीमतों में भी तेजी से वृद्धि हुई।

ये भी पढ़ें: जज्बा और सेवा : राख नहीं, शोध की रोशनी बनेगी कांता

Exit mobile version