Site icon Dainik Savera Times

वर्ष 2023 में ‘भारत गौरव’ ट्रेनों द्वारा संचालित 172 यात्राओं में 96 हजार से अधिक पर्यटकों ने की यात्रा

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ने ‘भारत गौरव’ पर्यटक ट्रेनों के बैनर तले थीम-आधारित सर्किट पर पर्यटक ट्रेनों के संचालन की अवधारणा प्रस्तुत की है। इन थीम-आधारित पर्यटक सर्किट ट्रेनों का उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शानदार ऐतिहासिक स्थलों का प्रदर्शन और उनकी यात्रा कराना है। वर्ष 2023 के दौरान, 96 हजार 491 पर्यटकों को लेकर भारत गौरव ट्रेनों की कुल 172 यात्राएं संचालित की गईं, जो 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले देश भर के विभिन्न पर्यटन स्थलों को कवर करती हैं।

‘भारत गौरव’ ट्रेन श्रीराम-जानकी यात्रा, अयोध्या से जनकपुर, श्रीजगन्नाथ यात्रा, “गर्वी गुजरात” यात्रा, अम्बेडकर सर्किट; उत्तर-पूर्व भ्रमण जैसे प्रमुख पर्यटक सर्किटों की यात्रा को कवर करती हैं। इन ट्रेनों में की जाने वाली यात्रा में व्यापक टूर पैकेज की पेश की जाती है, जिनमें आरामदायक ट्रेन यात्रा और संबद्ध ऑनबोर्ड सेवाओं के साथ-साथ ऑफ-बोर्ड यात्रा और बसों द्वारा भ्रमण, होटल में रहना, टूर गाइड, भोजन, यात्रा बीमा आदि जैसी सेवाएं शामिल हैं।

रेल मंत्रालय ने भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत बेहतर गुणवत्ता वाले कोचों के साथ रेल-आधारित पर्यटन के प्रावधान के माध्यम से घरेलू पर्यटन को प्रोत्साोहन देने के बारे में पूरा जोर दिया है। यह घरेलू पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार की पहल ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ और ‘देखो अपना देश’ के अनुरूप है।

ये भी पढ़ें: इस दिन है साल की सबसे बड़ी एकादशी, जानें तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

Exit mobile version