Site icon Dainik Savera Times

आयकर विभाग ने दिल्ली, मुंबई में E-advance Ruling को किया चालू

 

नई दिल्ली : आयकर विभाग ने कहा कि दिल्ली और मुंबई में एडवांस रूलिंग बोर्ड चालू कर दिए गए हैं। ये बोर्ड ईमेल आधारित प्रक्रियाओं के जरिए काम करेंगे और वीडियो कॉन्फ्रैंस के माध्यम से सुनवाई करेंगे। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सितंबर, 2021 में एडवांस रूलिंग के लिए तीन बोर्डों का गठन किया था।

इसके साथ ही एडवांस रूलिंग की पूरी प्रक्रिया को न्यूनतम प्रत्यक्ष शारीरिक हस्तक्षेप वाला और अधिक कुशल, पारदर्शी तथा जवाबदेह बनाने के लिए ई-एडवांस रूंिलग की योजना शुरू की गई थी। सीबीडीटी ने एक बयान में कहा कि दिल्ली और मुंबई में एडवांस रूलिंग बोर्ड का संचालन शुरू हो गया है।

इन बोर्डों ने ई-मेलआधारित प्रक्रियाओं के जरिए काम करना और वीडियो कॉन्फ्रैंस के माध्यम से सुनवाई करना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें : Cannes फिल्म फेस्टिवल 2026 में पहुंचेंगी Tara Sutaria, भारत को करेंगी रिप्रेजेंट

Exit mobile version