Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रांसपोर्ट व्यवसाई पर आयकर विभाग का छापा, 50 किलो सोना और 5 करोड़ की नगदी बरामद

December 1, 2024

ट्रांसपोर्ट व्यवसाई पर आयकर विभाग का छापा, 50 किलो सोना और 5 करोड़ की नगदी बरामद

उदयपुर : राजस्थान के उदयपुर में आयकर विभाग की टीम ने एक बड़े ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के यहां छापेमारी की। तीन दिनों तक चली इस कार्रवाई में गोल्डन ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स के मालिक टीकम सिंह राव और उनके सहयोगियों के ठिकानों से 50 किलो सोना और करीब 5 करोड़ रुपये की नगदी बरामद की गई है।

कार्रवाई टैक्स चोरी और अवैध संपत्ति के मामलों में की गई
आयकर विभाग की टीम ने गोल्डन ट्रांसपोर्ट के कई कार्यालयों और अन्य संपत्तियों पर कार्रवाई की। उदयपुर के विभिन्न हिस्सों में कुल 19 स्थानों पर और प्रदेश में 23 ठिकानों पर छापेमारी की गई।
आयकर वभिाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई टैक्स चोरी और अवैध संपत्ति के मामलों में की गई है। टीकम सिंह राव और उनके स्टाफ के घरों पर भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जहां भारी मात्र में संपत्ति और संदिग्ध धनराशि की जानकारी मिली। अधिकारियों का कहना है कि यह छापेमारी जांच के पहले चरण का हिस्सा है और आगे भी कार्रवाई की जा सकती है।

28 नवंबर को आयकर विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर की छापेमारी
आयकर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ट्रांसपोर्ट व्यापारी के यहां अवैध माल परिवहन की शिकायत मिलने पर 28 नवंबर को आयकर विभाग की टीम ने राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। यह पूरी कार्रवाई आयकर विभाग के प्रधान निदेशक अवधेश कुमार के निर्देशन में 28 नवंबर की सुबह से शुरू हुई।

सोने और नकदी को जब्त कर किया जा रहा है मूल्यांकन
इस कार्रवाई में विभाग ने सोने और नकदी को जब्त कर लिया है और उनका मूल्यांकन किया जा रहा है। विभाग अब सोने की खरीदारी के वैध दस्तावेजों और इनके खरीदने के लिए घोषित आय की भी जांच करेगा। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को आयकर विभाग ने उदयपुर की गोल्डन ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक कंपनी के खिलाफ एक साथ पांच अलग-अलग शहरों में छापे मारे थे। विभाग की कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर र ताले लगे मिले थे। उन स्थानों पर सील चस्पा की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें