Site icon Dainik Savera Times

आयकर विभाग की Lux Industries के परिसरों की तलाशी

 

कोलकाता: आयकर विभाग ने शुक्रवार को बनियान, अंडरवियर बनाने वाली शहर की प्रमुख कंपनी लक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के विभिन्न परिसरों की तलाशी ली। कंपनी ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी। कंपनी पर 200 करोड़ रुपये की कर चोरी करने का आरोप है। लक्स इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि कंपनी के विभिन्न परिसरों पर तलाशी अभियान जारी है और जांच अधिकारियो को पूरा सहयोग किया जा रहा है।

कंपनी ने कहा, चूंकि तलाशी अभी पूरी नहीं हुई है, इसलिए हम इसके प्रभाव का आकलन नहीं कर सकते हैं। सर्वेक्षण समाप्त होने पर कंपनी संबंधित जानकारी शेयर बाजार को देगी। कंपनी का शेयर एनएसई पर शुक्रवार को 3.02 प्रतिशत टूटकर 1,473.50 रुपये पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें: हफ्ते भर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1000 और चांदी ₹3000+ टूटी

Exit mobile version