Site icon Dainik Savera Times

आयकर विभाग की वैबसाइट अधिक सुविधाओं के साथ नए रंगरूप में की गई पेश

 

नई दिल्ली : आयकर विभाग ने शनिवार को उपयोगकर्त्ता के अनुकूल इंटरफेस, बेहतर सुविधाओं और नए मॉड्यूल के साथ एक नए रंगरूप में अपनी वैबसाइट पेश की। नई वैबसाइट को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन नितिन गुप्ता ने उदयपुर में आयकर निदेशालय (सिस्टम) द्वारा आयोजित ‘चिंतन शिविर’ में पेश किया।

सीबीडीटी ने कहा कि करदाताओं के अनुभव को बेहतर करने और नई तकनीक के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए आयकर विभाग ने अपनी राष्ट्रीय वैबसाइट को उपयोगकर्त्ता के अनुकूल इंटरफेस, बेहतर सुविधाओं और नए मॉड्यूल के साथ नया रूप दिया है। नई वैबसाइट को मोबाइल के अनुकूल लेआऊट के साथ फिर से डिजायन किया गया है। वैबसाइट में नई सुविधाओं के साथ सामग्री के लिए एक ‘मेगा मेनू’ भी है।

ये भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ से दुखद खबर, IED ब्लास्ट से डीआरजी के 3 जवान शहीद

Exit mobile version