Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में हुई वृद्धि, Nifty में भी देखने को मिली तेजी 

August 21, 2023

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में हुई वृद्धि, Nifty में भी देखने को मिली तेजी 
मुंबई: एशियाई बाजारों में मिश्रित रुख के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 145.44 अंक चढक़र 65,094.10 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 45.05 अंक बढक़र 19,355.20 पर रहा।
सेंसेक्स के शेयरों में पावर ग्रिड, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, एक्सिस बैंक, टेक मंिहद्रा, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स में बढ़त हुई।  दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा मारुति,हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फिनसर्व में गिरावट देखी गई।
अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की फायदे में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिश्रित रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.81 प्रतिशत बढ़त के साथ 85.47 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें