Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Incred Finance एनसीडी के जरिये जुटाएगी 300 करोड़

October 18, 2023

Incred Finance एनसीडी के जरिये जुटाएगी 300 करोड़

अहमदाबाद: इनक्रेड फाइनैंस सर्विसेस लिमिटेड 25 अक्टूबर से गैर-पविर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) की पेशकश के जरिये 300 करोड़ रुपये तक जुटाएगी। कंपनी की ओर से बुधवार को यहां जारी बयान में कहा गया है कि यह निर्गम 25 अक्टूबर बुधवार को खुल रहा है जो सात नवंबर मंगलवार को बंद होगा। न्यूनतम आवेदन आकार 10,000 रूपये (अर्थात 10 एनसीडीसएस) और उसके बाद 1,000 रु के गुणकों में (अर्थात एक एनसीडी) होगा। इस निर्गम में एनसीडीएस के लिए 18 महीने, 24 महीने और 36 महीने की परिपक्वता / कार्यकाल के विकल्प हैं जिसमें सीरीज I, II, III, IV और V के लिए मासिक, त्रैमासिक और वार्षिक लाभांश भुगतान की पेशकश की जा रही है। विभिन्न श्रेणियों में एनसीडी धारकों के लिए प्रभावी लाभांश दर 9.88 प्रतिशत से 10.29 प्रतिशत प्रतिवर्ष तक की है।

ये भी पढ़ें: 1 मई से लागू हुए नए नियम: LPG से लेकर UPI और ऑनलाइन गेमिंग तक में बदलाव, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें