Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत ने नेपाल को RTM में बिजली बेचने की दी अनुमति

October 2, 2023

भारत ने नेपाल को RTM में बिजली बेचने की दी अनुमति

 

काठमांडू : भारत ने नेपाल को दो पनबिजली परियोजनाओं से पैदा बिजली को शनिवार मध्यरात्रि से तत्कालिक बिजली बाजार (आरटीएम) पर बेचने की अनुमति दे दी है। नेपाल बिजली प्राधिकरण (एनईए) ने यह जानकारी दी है। यह पहली बार है जबकि भारत ने परियोजना-वार मंजूरी दी है जिससे यह सुनिश्चित होगा कि नेपाल भारत के आरटीएम में अपनी पनबिजली बेच सकेगा।

एनईए के प्रवक्ता सुरेश बहादुर भट्टाराई ने बताया कि भारत के केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) ने पहले चरण में पनबिजली परियोजनाओं- 19.4 मैगावाट लोअर मोदी और 24.25 मैगावाट कबेली बी1 से उत्पन्न 44 मैगावाट बिजली को आरटीएम में व्यापार करने की अनुमति दी है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः NMC का खुलासा, ज्यादातर मेडिकल कॉलेजों में घोस्ट फैकल्टी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें