
नई दिल्ली: यूरोपीय संघ के शीर्ष नेतृत्व की इस महीने के अंत में भारत यात्र से पहले प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से जुड़े शेष विवादित मुद्दों को सुलझाने के लिए भारतीय और यूरोपीय संघ (ईयू) के दल लगातार संपर्क में हैं। यूरोपीय संघ का शीर्ष नेतृत्व 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में मुख्यातिथि के तौर पर भी उपस्थित रहेगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में ब्रसेल्स में व्यापार तथा आíथक सुरक्षा के लिए यूरोपीय संघ के आयुक्त मारोस सेफकोविक के साथ 2 दिवसीय बैठक की थी, जिसमें वार्ता की प्रगति की समीक्षा की गई।
ये निरंतर संपर्क महत्वपूर्ण हैं क्योंकि दोनों पक्ष बातचीत को जल्द से जल्द समाप्त करना चाहते हैं। अधिकारी ने कहा, ‘दोनों पक्ष शेष विवादित मुद्दों को सुलझाने के लिए लगातार बातचीत कर रहे हैं।’ इन मुद्दों में यूरोपीय संघ का कार्बन कर और कुछ वस्तुओं पर शुल्क में कटौती शामिल है। प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप देने के लिए अभी तक 16 दौर की बातचीत हो चुकी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...