
नयी दिल्ली: इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध घाटा कम होकर 50.06 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पिछले साल इसी अवधि में शुद्ध घाटा 243.77 करोड़ रुपये था। इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय 1,266.65 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 1,485.73 करोड़ रुपये थी। कुल व्यय बढक़र 1,351.84 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल इसी अवधि में 1,637.65 करोड़ रुपये था।
समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध घाटा कम होकर 215.76 करोड़ रुपये हो गया। परिचालन आय घटकर 5,112.24 करोड़ रुपये रही। इंडिया सीमेंट्स ने भविष्य की रणनीति पर कहा, लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद, केंद्र तथा राज्यों से विकास के एजेंडे पर अपना ध्यान बनाए रखने की उम्मीद है। सरकार, निजी क्षेत्र के आवास और वाणिज्यिक क्षेत्रों द्वारा बुनियादी ढांचे पर निरंतर खर्च करने से आने वाले महीनों में निर्माण गतिविधि तेज होने की उम्मीद है। यह सीमेंट उद्योग के लिए अच्छा है।
ये भी पढ़ें : बाजार की पाठशाला: गोल्ड निवेश पर टैक्स नियम आसान भाषा में समझें