Site icon Dainik Savera Times

भारत-ईयू ट्रेड डील पर बातचीत अंतिम चरण में, अमरीका से भी द्विपक्षीय व्यापारिक वार्ता जारी : Piyush Goyal

राजकोट : भारत और यूरोपियन यूनियन (ईयू) के बीच ट्रेड डील पर बातचीत अंतिम चरणों में है और हम अमरीका के साथ भी द्विपक्षीय ट्रेड डील को लेकर बातचीत कर रहे हैं। ये बयान वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को दिया। केंद्रीय मंत्री की ओर से यह बयान राजकोट में रीजनल एमएसएमई कॉन्क्लेव के दौरान दिया गया। गोयल हाल ही में ब्रसैल्स से लौटे हैं, जहां उन्होंने ईयू ट्रेड एंड इकोनॉमिक सिक्योरिटी कमिश्नर मारोस सैफ्कोविक से भारत-यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमैंट पर बातचीत की थी। भारत की कोशिश ईयू के साथ होने वाले एफटीए में अधिक श्रम उपयोग वाले सैक्टर्स को जीरो ड्यूटी एक्सेस दिलाना है, जिसमें कपड़ा, चमड़ा, परिधान, रत्न और आभूषण और हस्तशिल्प शामिल हैं।

गोयल ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘इस बातचीत के दौरान, हमने प्रस्तावित समझौते के मुख्य क्षेत्रों पर चर्चा की। हमने नियम-आधारित ट्रेडिंग फ्रैमवर्क और एक आधुनिक आर्थिक साझेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, जो किसानों और एमएसएमई के हितों की रक्षा करती है, साथ ही भारतीय उद्योगों को ग्लोबल सप्लाई चेन में इंटीग्रेट करती है।’ अमरीकी दूतावास में कार्यभार संभालने के दौरान गोर ने कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं।

Exit mobile version