Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत के 2050 तक 30000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद: चक्रवर्ती

October 11, 2023

भारत के 2050 तक 30000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद: चक्रवर्ती

 

नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक के अध्यक्ष एवं आर्थिक मामलों के पूर्व सचिव अतनु चक्रवर्ती ने बुधवार को कहा कि मजबूत खपत व निर्यात के दम पर भारत के 2050 तक 30000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों ने इस साल भारत की वृद्धि दर करीब 6.3 प्रतिशत और मुद्रास्फीति करीब छह प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।

इसलिए मौजूदा मूल्य पर जीडीपी करीब 10-12 प्रतिशत होगी। चक्रवर्ती ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘अगर इसी तरह की गति कुछ साल तक जारी रही तो भारत 2045-50 तक 30000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा और प्रति व्यक्ति आय 21,000 अमेरिकी डॉलर होगी।

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक, पहले 10 हजार ग्राहकों को मिलेगा खास डिस्काउंट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें