Site icon Dainik Savera Times

India First Life Insurance को मिला GIFT City में कारोबार शुरु करने का Registration

नई दिल्ली: इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस ने गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक (GIFT) सिटी-इंटरनेशनल फाइनेंशियल र्सिवसेज सेंटर (IFSC) में जीवन बीमा कारोबार शुरू करने के लिए पंजीकरण हासिल कर लिया है। कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, पंजीकरण से इंडिया फर्स्ट लाइफ को वैश्विक स्तर पर अपनी पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद संगठन इस दिशा में आगे बढ़ेगा।

कंपनी के डिप्टी सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) रुषभ गांधी ने कहा, ‘‘इंडियाफर्स्ट लाइफ को गिफ्ट सिटी आईएफएससी पंजीकरण हासिल करने वाली पहली भारतीय जीवन बीमा कंपनी होने पर गर्व है। हमारा लक्ष्य बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाना और वैश्विक स्तर पर ग्राहक पहुंच के अवसरों का लाभ उठाना है।’’ इंडिया फर्स्ट लाइफ की बैंक ऑफ बड़ौदा में 65 प्रतिशत हिस्सेदारी, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में नौ प्रतिशत और निजी इक्विटी प्रमुख वारबर्ग पिंकस में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र दिवस पर बंद रहेगा शेयर बाजार,नहीं होगी कोई खरीद-बिक्री

Exit mobile version