Site icon Dainik Savera Times

भारत ने डिजिटाइजेशन में किया बेहतरीन काम, एआई में भी निभा सकता है बड़ी भूमिका

नई दिल्ली : आईबीएम के चेयरमैन और सीईओ अरविंद कृष्णा ने कहा कि मजबूत सरकारी नीतियों के दम पर, भारत वैश्विक स्तर पर एआई (आर्टिफिशियल इंटैलिजैंस) में बड़ी भूमिका निभा सकता है। आईबीएम सीईओ कृष्णा ने कहा कि भारत ने डिजिटलीकरण में बहुत अच्छा काम किया है जिसमें बायोमैट्रिक्स का डिजिटलीकरण (आधार फ्रैमवर्क), डिजिटल भुगतान और क्विक कॉमर्स शामिल हैं। कृष्णा ने कहा, मुझे लगता है कि एआई के मामले में भारत को यह तय करना होगा कि वह वास्तव में क्या करना चाहता है।

जहां तक सरकार की बात है, तो मुझे लगता है कि सरकार ने वह सब किया है जो वह कर सकती थी। सरकार इस बात का ध्यान रख रही है कि कहीं बहुत ज्यादा नियम-कानून न थोप दिए जाएं, क्योंकि जैसा कि हमने यूरोप में देखा है, अगर आप बहुत ज्यादा नियम लागू कर देते हैं, तो फिर कोई इकोसिस्टम ही नहीं बचता। आईबीएम के सीईओ ने कहा कि भारत देश के भीतर ही एआई को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है, जिसका इस्तेमाल वह विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए करेगा।

Exit mobile version