Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत पर्याप्त संस्थागत परिपक्वता वाला श्रम-समृद्ध देश, आठ प्रतिशत की वृद्धि संभव : सुमन बेरी

December 7, 2023

भारत पर्याप्त संस्थागत परिपक्वता वाला श्रम-समृद्ध देश, आठ प्रतिशत की वृद्धि संभव : सुमन बेरी

नयी दिल्ली: नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में आठ प्रतिशत की दर से वृद्धि करने की क्षमता है, देश में पर्याप्त श्रमबल है और कामकाज के लिहाज से संस्थागत स्तर पर वह काफी परिपक्व है। बेरी ने आगाह किया कि वास्तविकता यह है कि भारत का उत्तरी क्षेत्र पारंपरिक रूप से भारत के दक्षिण क्षेत्र से बेहतर प्रदर्शन नहीं कर रहा है। इससे संघीय राजव्यवस्था में तनाव उत्पन्न हो सकता है।भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और वित्त मंत्रलय द्वारा आयोजित वैश्विक आíथक नीति मंच 2023 में बेरी ने कहा, ‘‘ इससे आठ प्रतिशत की वृद्धि या इसके आसपास रहने का मतलब निरंतर परिवर्तन है जिसे राजनीतिक रूप से व्यवस्थित करने की आवशय़कता है।’’ बेरी का मानना है कि भारत की आधुनिकीकरण यात्र असामान्य व अनोखी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर मैं अगले 25 वर्षों के लिए भारत पर दांव लगाना चाहूंगा तो मैं सबसे पहले इस तथ्य पर जोर दूंगा कि हमारे पास श्रमबल की कमी नहीं है जबकि विश्व में श्रमिकों की कमी है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे पास संस्थागत परिपक्वता है.. ।’’ बेरी ने कहा कि भारत जैसे देश में आíथक वृद्धि, समानता के लिए एक आवशय़क कारक है।उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिए वृद्धि अपने आप में एक लक्षय़ नहीं है, बल्कि यह जीवन स्तर को ऊपर उठाने तथा भारत की रणनीतिक व संस्थागत अर्थव्यवस्था को सुरक्षित करने का एक साधन है।’’ बेरी ने बताया कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है लेकिन फिर भी जी20 में वह प्रति व्यक्ति सबसे कम आय वाला देश है।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के नेतृत्व ने भारत-न्यूजीलैंड FTA को दी रफ्तार: टॉड मैक्ले

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें